हसनपुरा: हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप कार मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत दूसरा हुआ घायल
एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा पेट्रोल पंप के समीप कार और मोटरसाइकिल की टकर में एक कि मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान कुशीनगर जिला के रहने वाले जियाउल हक के रूप में हुई है। घायल को ग्रामीणों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है ।वहीं पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।