हसनपुरा: बसंतनगर में श्री शतचंडी महायज्ञ सह श्री दुर्गा अचल प्रांण प्रतिष्ठा को ले निकली कलशयात्रा
हसनपुरा प्रखंड के पियाउर पंचायत के बसंतनगर स्थित मां दुर्गा मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी सह श्री दुर्गा अचल प्रांण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में आस-पास के 3100 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल थी।