देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश के चलते विजय कॉलोनी वार्ड का निरीक्षण किया, प्रभावित लोगों से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारी बारिश के चलते विजय कॉलोनी वार्ड अंतर्गत नीलकंठ विहार और दून विहार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए