देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
उत्तराखंड में सुबह से भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओेर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में 5 अगस्त को भी मानसून सक्रिय रहेगा.