पनागर: रफ़्तार और नशे से बड़ा हादसा: बरेला टोल प्लाजा पर डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल
बरेला थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के पास बीती देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब जबलपुर से मंडला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार सवार लोग शराब के नशे में धुत थे,