खगड़िया: राजगीर मेला से लौट रही कार व ट्रक की टक्कर में कटिहार जिले की एक वृद्धा की मौत, तीन घायल, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -31 काजीचक ढाला के पास शनिवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसा में राजगीर मेला से लौट रही कार को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कटिहार जिले की एक 61 वर्षीया वृद्धा की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका कटिहार जिले के कोढ़ा थाना