झालरापाटन: एसआरजी अस्पताल में खराब पड़ी है एक्स-रे मशीन, मरीजों को मोबाइल पर मिल रही रिपोर्ट
झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में एक्स-रे की स्थिति चिंताजनक है।अस्पताल में चार एक्स-रे मशीनों में से तीन खराब पड़ी हैं।एकमात्र चालू मशीन में फिल्म का स्टॉक खत्म है।इस कारण पिछले एक माह से मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट मोबाइल पर पीडीएफ के रूप में दी जा रही है।अस्पताल की चिकित्सकों ने रविवार दोपहर 1:00 बताया कि मोबाइल पर रिपोर्ट की क्वालिटी फिल्म जितनी अच्छी नही है।