शाहजहांपुर: हनुमान जयंती समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा- हनुमतधाम बनने के बाद उत्साह और बढ़ा
शाहजहांपुर में हनुमान जयंती का पर्व हनुमतधाम पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री दया शंकर शर्मा और साध्वी निरंजन ज्योति भजन संध्या में शामिल हुईं, जबकि वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने अतिथियों का स्वागत किया।वित्त मंत्री ने कहा कि हनुमतधाम की स्थापना के बाद से लोगों में हनुमान जयंती को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।