मंदसौर: शादी का झांसा देकर ₹2 लाख ठगने का आरोप, मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम पर एसपी जनसुनवाई पहुंचा युवक
मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई के दौरान बर्डिया अमरा निवासी मुकेश ने बिहार में शादी कराने के नाम पर ₹2 लाख की ठगी का आरोप लगाया। पीड़ित का कहना है कि शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई,एसपी जनसुनवाई में पहुंचने पर एसडीओपी कीर्ति बघेल ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया,