छतरपुर नगर: सिविल लाइन पुलिस ने 20 किलो गांजा और 12 लाख की कार की जब्त, तस्कर फरार,सीएसपी ने दी जानकारी।
छतरपुर थाना सिविल लाइन पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ग्राम कदारी के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिलने पर फार्म हाउस के सामने खड़ी संदिग्ध टाटा नेक्सन कार की तलाशी ली गई, जिसमें 20 किलो गांजा मिला।गांजा तस्करी में शामिल आरोपी फरार है।वहीं इस मामले में आज 26 जून दोपहर करीब 2:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने दी है।