रीवा के गांधी मेमोरियल अस्पताल में उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब ढाई वर्षीय मासूम बच्चा अचानक बार्ड से लापता हो गया। घटना के बाद एक ओर जहां मां बेटे की तलाश में इधर-उधर भटक रही थी, वहीं दूसरी ओर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को मासूम बच्चा अस्पताल के बाहर चौराहे के समीप भटकता हुआ मिला है। जिसे सुरक्षाकर्मी अस्पताल पुलिस चौकी लेकर पहुंचे।