शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर पुलिस की पहल से टूटने से बचे 6 परिवार, परामर्श केंद्र में फिर मुस्कुराए दंपति
शाहजहाँपुर। छोटी-छोटी बातों पर उपजे विवाद और आपसी मनमुटाव के कारण टूटने की कगार पर पहुँच चुके छह परिवारों के आँगन में शुक्रवार को फिर से खुशियाँ लौट आईं। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित सत्र में 35 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से 6 दंपत्तियों ने अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक साथ रहने का संकल्प लिया।