कटंगी: नगर परिषद कटंगी के भाजपा कांग्रेस के पार्षदों ने की साझा प्रेस वार्ता, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की रखी मांग
कटंगी में PM आवास योजना के हितग्राहियों को 05 साल बाद भी तीसरी किस्त नहीं मिलने और मंगलवार को तहसील न्यायालय में नगर परिषद की ओर से हितग्राहियों का पक्ष का जवाब रखने के लिए नपा की ओर से 2 अधिवक्ताओं को खड़े करने पर भाजपा कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षदों ने आपत्ति जाहिर करते हुए साझा प्रेस वार्ता की। पार्षद गायत्री योगराज ठाकरे के निवास पर प्रेस वार्ता हुई।