मेरठ: सिविल लाइन क्षेत्र में चर्च की जमीन पर कब्जे के विवाद में भू-माफिया डेनियल एल्बर्ट ने धर्मगुरु से मारपीट की, DM से की शिकायत
Meerut, Meerut | Apr 1, 2025 सिविल लाइन्स स्थित मसीह पुरम में चर्च की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। मेथाडिस्ट चर्च के रेवरेंड पास्टर यूसुफ दास के साथ भू-माफिया डेनियल एल्बर्ट और उसके साथियों ने मारपीट की।मेथाडिस्ट चर्च के पास सर्किट हाउस के नजदीक 28 बीघा जमीन है। इसमें से कुछ ज़मीन पर डेनियल एल्बर्ट ने अवैध कब्जा कर लिया।