मेरठ: मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में टायर गोदाम में भीषण आग, 2 घंटे में पाया गया काबू, आसपास के क्षेत्र को कराया गया खाली
Meerut, Meerut | Mar 31, 2025 मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में सोमवार शाम को टायर गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे गोदाम में फैल गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। 2 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।