बेरमो: सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सीनियर मैनेजर ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, बिजली बचाने की अपील
Bermo, Bokaro | May 26, 2026 बेरमो क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी में बिजली की खपत को कम करने के उद्देश्य से आज मंगलवार को एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। समय लगभग साढ़े 11 बजे बताया गया कि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के सीनियर मैनेजर रवि शंकर कुमार ने एक विशेष प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।