सकलडीहा: व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कटा, हालत गंभीर, जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर
चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र स्थित व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि ट्रेन की चपेट में आने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। घायल की पहचान विकास निवासी आरा बिहार के रूप में हुई है। घायल को जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।