नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी तीन केदो पर होगी परीक्षा डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण
नीट परीक्षा का आयोजन 21 जून को जिला मुख्यालय के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा में कुल 1283 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पीएम एक्सीलेंस एनएमवी कॉलेज में 515, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 408 एवं केंद्रीय विद्यालय में 360 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। शनिवार को डिप्टी कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था करने निर्देश दिए।