हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड व नगर पंचायत के राज्य विद्या केंद्र में शांति अभियान की 60वीं वर्षगांठ उत्साहपूर्वक मनाई गई
हरिहरगंज प्रखंड एवं नगर पंचायत क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय शांति प्रवक्ता डॉ. प्रेम रावत के विश्वव्यापी शांति अभियान की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरु पूजा उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अररुआ खुर्द, हरिहरगंज, तूरी, महाराजगंज, संडा, सरईवार, भलूआड़ी, इब्राहिमपुर सहित विभिन्न राज विद्या केंद्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।