चान्हो: कैश बरामदगी मामले में मंत्री के ओएसडी संजीव और सहायक जहांगीर की 6 दिन की रिमांड मंजूर, ईडी करेगी पूछताछ
Chanho, Ranchi | May 7, 2024 रांची ईडी की कार्रवाई में 35 करोड़ रुपए कैश मिलने के मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव और सहायक जहांगीर को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. कैश बरामदगी मामले में मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल और जहांगीर आलम को ईडी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया था. ईडी ने कोर्ट से दस दिन की रिमांड मांगी थी. कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड मंजूर कर दी है।