चान्हो: राँची लोकसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 16 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चाम
Chanho, Ranchi | May 6, 2024 रांची संसदीय क्षेत्र से कुल 33 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को 16 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किये। सभी अभ्यर्थियों द्वारा जिला निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा के समक्ष नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया।