बांधवगढ़: PHC अमरपुर में डॉक्टर की हुई नियुक्ति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दी जानकारी
अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर शिव प्रजापति एमबीबीएस की नियुक्ति की गई है।जिन्होने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है ।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया ने कहा है ।कि अमरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर की नियुक्ति हो जाने से अब क्षेत्रवासियों को इलाज के लिए बाहर नही जाना पडेगा । ग्राम के ग्रामीणों को अब आसानी से इलाज मुहैया हो सकेगा।