बांधवगढ़: जिला जेल उमरिया का जिला न्यायाधीश ने किया निरीक्षण, विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन
जिला जेल उमरिया में आज जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार चौधरी, एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमरिया जितेन्द्र कुमार की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर एवं निरीक्षण का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से समस्त बंदियो को निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनकी कोई परेशानी होने के संबंध में पूछा गया एवं उन्हें उनके बारे में जानकारी प्रदान की गयी।