कवर्धा: कवर्धा शहर के रविदास नगर में एक युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतगर्त आने वाले रविदास नगर का है। जहाँ मंगलवार कि दोपहर 03 बजे मिली जानकारी अनुसार एक तेज रफ़्तार बाइक सवार युवक स्वयं कि बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में ईलाज के लिए डायल 112 कि टीम ने जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।