राऊ: जीतू पटवारी के संविधान को 'चिड़िया' कहने पर भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने माफी मांगने की मांग की
Rau, Indore | Dec 6, 2024 इंदौर की राऊ विधानसभा के पूर्व विधायक और पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी के संविधान और लोकतंत्र को चिड़िया बताने वाले बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पलटवार किया है। सलूजा ने पटवारी के बयान को बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय करार देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इस तरह का बयान देकर संविधान का मजाक उड़ा रहे हैं। जिसमें उन्होंने माफी की मांग है।