बक्सर: बक्सर जिला प्रशासन सड़कों के किनारे बालू-गिट्टी रखने वालों पर करेगा कार्रवाई, 24 घंटे में हटाने का निर्देश
Buxar, Buxar | Feb 14, 2026 बक्सर: मुख्य सड़कों के किनारे बालू, गिट्टी और पत्थर रखने वालों की अब खैर नहीं है। जिला खनन पदाधिकारी ने ऐसे लोगों को तुरंत बालू, गिट्टी और पत्थर हटाने की हिदायत शनिवार को 4:00 अपराह्न में दी है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों के किनारे बालू, पत्थर, गिट्टी आदि का अवैध रूप से भंडारण किया गया है।