तहसील मड़ावरा के चढरा गाँव में गुरुवार को सुवह करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते एक ग्रामीण ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गनीमत रही कि तभी परिजन आ गये और ग्रामीण को फांसी के फन्दे से उतारकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये। जहाँ पर प्रथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर पाये जाने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।