हाथरस: तेज आंधी तूफान और बारिश के कारण टीन टूटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, परिजनों ने कराया अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के वरदान एनक्लेव कॉलोनी में तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश के कारण टीन टूटने से एक महिला पिंकी पत्नी रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया। टीन टूटने से महिला गंभीर घायल हो गई।