शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र के दाहौर गांव के सामने SH-106 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बाढ़ से बख्तियारपुर की ओर जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी घर की दीवार से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाना पुलिस