हाजीपुर: वैशाली जिले के कुछ हिस्सों में शुरू हुई बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
वैशाली जिले के कई इलाकों में बारिश की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने ताज़ा अलर्ट शुक्रवार को सुबह लगभग 9:30 पर जारी करते हुए बताया है कि अगले 3 घंटों के दौरान बेगूसराय, दरभंगा, मुज़फ़्फ़रपुर, पटना, सहरसा, समस्तीपुर, सारण और वैशाली के कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश तेज सतही हवाएं और ब्रजपत होने की संभावना है।