महसी: पिपरिया में तेंदुए की दहशत बरकरार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लगाया गया पिंजड़ा और ट्रैप कैमरा
खैरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव में मंगलवार दो शावक संग तेंदुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल आदि लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन चार दिन बाद भी तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है। दो शावक लगातार दिखाई दे रहे हैं।लिहाजा स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।स्थिति को देखते हुए DFO सुंदरेश कुमार ने भी मौके का निरीक्षण किया।