कुशलगढ़: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों की आस्था उमड़ी, अखंड सौभाग्य व पति की दीर्घायु के लिए किया पूजन
कुशलगढ़ क्षेत्र में सोमवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। विवाहित महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु एवं अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर, व्रत रखकर वटवृक्ष (बरगद) का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से ही महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पूजा की थाल के साथ बरगद के वृक्ष के नीचे पहुंचकर जल, अक्षत और कुमकुम अर्पित कर पूजा-अर्चना की।