बरेली: बरेली में पेंट फैक्ट्री का तांडव, पेंट और केमिकल की लपटों से कांपा इलाका
सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित अंकुर पेंट फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसमान छूती लपटों से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील पेंट और केमिकल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची।