गोरखपुर: शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल बाईपास पर मिला युवक का शव पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार पिंटू पासवान जो की कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है वह अपने ननिहाल पादरी बाजार में आया था। 10 दिन पहले उसका ऑटो पादरी बाजार में लावारिस हाल में मिला, इसके बाद ननिहाल वालों ने तलाश शुरू की और शाहपुर थाने पर गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज कराया। आज उसका शव जेल बाईपास पर मिला है, इसके बाद सनसनी फैल गई।