गोरखपुर: दरगाह मुबारक खां शहीद पर 100 से ज्यादा हज यात्रियों को हज के लिए रवाना होने से पहले दी गई जरूरी ट्रेनिंग
हज यात्रा 2024 में मक्का-मदीना रवाना होने वाले हाजियों को दरगाह मुबारक खां शहीद पर हज कमेटी के ट्रेनर ने जरूरी ट्रेनिंग दी है। हज के दौरान होने वाले जरूरी क्रियाकलापों व दुआओं से उन्हें अवगत करवाया गया। हज यात्रा पर जाने से लेकर लौटने तक की सारी जरूरी जानकारियां उन्हें ट्रेनिंग के दौरान दी गई।