मदनपुर: रुनिया के पास करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत, विधायक प्रमोद सिंह ने विभागीय लापरवाही पर उठाए सवाल
औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत खिरियावाँ पंचायत के पंडरिया गांव निवासी बिजली विभाग के मिस्त्री उमेश सिंह की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से रविवार को रुनिया के पास दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। रफीगंज विधानसभा के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।