रीठी: रीठी तहसील क्षेत्र में खाद संकट से जूझ रहे किसान, हफ्तों से दफ्तरों के चक्कर... खेती पर मंडराया संकट
Rithi, Katni | Jun 30, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील में किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। खेती के सबसे अहम समय पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। हालात ऐसे हैं कि किसान पिछले कई हफ्तों से खाद की तलाश में सरकारी दफ्तरों और वितरण केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। इससे फसलों की बुवाई और खेती का काम प्रभावित हो रहा है।