भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेहदौली चौक के पास गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे बाइक व ई रिक्शा की टक्कर में ई रिक्शा चालक व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया। उक्त घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पीएचसी लाया गया।