इटावा: कोतवाली इलाके में बीएससी छात्रा का संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Mar 28, 2026 इटावा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां 17 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका जसोदा, पुत्री राजेंद्र सिंह, थाना कोतवाली क्षेत्र के मढैया शिवनारायण की निवासी थी। वह बीएससी की छात्रा बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे जसोदा ने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।