रायगढ़: रायगढ़ जिले में हाथियों पर पत्थरबाजी का वीडियो वायरल, युवाओं ने पत्थर मारकर किया परेशान, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
आपको बता दे कि रायगढ़ जिले में हाथियों पर पत्थर मारकर उन्हें भगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो घरघोड़ा रेंज के चारमार गांव का बताया जा रहा है। इस घटना से हाथियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।