टिकारी: टिकारी क्षेत्र में एक ही रात 5 ट्रांसफार्मर की हुई चोरी, क्षेत्र में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Tikari, Gaya | Jul 5, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र से महज 4 किमी दूर स्थित सहवाजपुर और सवासिन समेत कई गांवों से एक ही रात 5 बिजली ट्रांसफार्मरों की चोरी हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैला गई है। चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार एक साथ हुई चोरी से सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।