मनियर समेत कई स्थानों पर बिजली चोरी को लेकर जेई हरिश्चंद्र कुमार मुखिया ने थाने में आधे दर्जन विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त आशय की जानकारी जेई ने मंगलवार के अपराह्न करीब 3:15 बजे दी। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी को लेकर इन उपभोक्ताओं पर 72, 716 रुपए का अर्थ दंड भी लगाया गया है।