धामपुर: रेहड़ क्षेत्र में बस स्टैंड के पास कार को बचाने के दौरान डंपर ने डिवाइडर से टकराया, आवागमन हुआ बाधित
Dhampur, Bijnor | Apr 25, 2026 शनिवार की अपराह्न करीब 3:00 रेहड़ क्षेत्र में बस स्टैंड के पास एक डंपर कार को बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गया।गांव दहलावाला निवासी डंपर चालक जुबैर ने बताया कि वह बादीगढ से दहलावाला जा रहा था। इसी दौरान एक कार ने उसे ओवरटेक किया था। कार को बचाने के दौरान उसका डंपर डिवाइडर से टकरा गया।