खरगोन विधानसभा क्षेत्र में कोठा बुजुर्ग से उमरखली रोड पर बनी वैकल्पिक पुलिया पर मंगलवार को एक एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई। उसे बाहर निकालने में करीब तीन घंटे लग गए। इस दौरान एक गर्भवती महिला की इमरजेंसी कॉल भी निरस्त करनी पड़ी। इसके बाद महिला को परिजन निजी वाहन से अस्पताल लेकर गए। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से एंबुलेंस को कीचड़ से बाहर निकाला।