हरदा: हरदा के किसानों के लिए बड़ी राहत: गेहूं बेचने की स्लॉट बुकिंग अब 9 मई तक
Harda, Harda | Apr 25, 2026 आज 25 अप्रैल शाम 6 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरदा जिले के किसानों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। अब गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 9 मई 2026 कर दिया गया है। मध्यम और बड़े किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की सुविधा पहले से ही शुरू कर दी गई है।