पचपदरा: हनुमान जन्मोत्सव पर बालोतरा में हनुमान बगीची में विशाल मेले का हुआ आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बालोतरा कस्बे में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल मेले का हुआ आयोजन। इस विशाल मेले का आयोजन हनुमान बगीची में किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की झांकियां का प्रदर्शन किया गया। महाकाल की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रशासन के द्वारा मेले में विशेष व्यवस्थाएं की गई। पुलिस एवं यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। जनप्रतिनिधियों ने दी बधाइयां।