बरडीहा: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, 200 किलो जावा महुआ नष्ट
Bardiha, Garhwa | Jun 24, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव स्थित बेलदा नदी के किनारे मंगलवार देर शाम थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे। छापामारी के दौरान पुलिस ने लगभग 200 किलो जावा महुआ तथा शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम