अररिया: अररिया में विधानसभा चुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर देसी शराब जब्त, 9 लोग गिरफ्तार
बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस कार्रवाई में 10 लीटर देसी चुलाई शराब और 210 लीटर अन्य देशी शराब जब्त की गई, साथ ही एक बाइक भी बरामद की गई। इस दौरान शराब पीने और बेचने के आरोप में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।