बेलदौर: वीरा घाट मुसहरी विद्यालय में चारदीवारी निर्माण शुरू, 4.93 लाख रुपये होंगे खर्च
बेलदौर प्रखंड अंतर्गत कैंजरी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय वीरा घाट मुसहरी में मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना के तहत चारदीवारी निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। इस योजना पर कुल 4 लाख 93 हजार रुपये की लागत आएगी। शुक्रवार शाम पीटीए अध्यक्ष राजीव कुमार और पंचायत रोजगार सेवक अनुपम सिन्हा ने बताया कि विद्यालय परिसर की सुरक्षा और सौं