धौलपुर: पुलिस ने 296 स्थानों पर दी दबिशें, 171 लोगों को किया गिरफ्तार, सोमवार अलसुबह जिलेभर में की एरिया डॉमीनेशन की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धौलपुर विकास सांगवान के नेतृत्व में सोमवार अलसुबह से दोपहर तक जिलेभर में एरिया डॉमीनेशन की कार्यवाही की गई। जिसके अन्तर्गत अवैध हथियार, अवैध खनन, अवैध शराब, मादक पदार्थों व अवांछित गतिविधियों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसके लिए सभी थानों पर विशेष टीमें गठित कर अलग अलग स्थानों पर दबिशें दी गईं।